RO.NO. 01
व्यापार

सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, चांदी में आई जोरदार तेजी

नई दिल्ली। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना हरे निशान पर रहा और इसमें बढ़त देखने को मिली।

सोना 0.56 प्रतिशत या 861 रुपये की तेजी के साथ 1,54,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक तनाव और मिडिल ईस्ट में हालातों को लेकर बनी अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं पर दिख रहा है। बताया जा रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में गतिविधियों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते निवेशकों में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है।

चांदी में भी भारी उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त देखने को मिली। MCX पर चांदी 1.19 प्रतिशत या 2,993 रुपये की बढ़त के साथ 2,54,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी दोनों में मजबूती देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 0.54 प्रतिशत बढ़कर 4,849.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि गोल्ड स्पॉट 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,826.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार कर रही है। कॉमेक्स पर चांदी 1.25 प्रतिशत बढ़कर 80.63 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर स्पॉट 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

कच्चे तेल में भी बढ़त

इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में भी हल्की तेजी दर्ज की गई। WTI क्रूड 0.47 प्रतिशत बढ़कर 91.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button