भाटापारा
दतरेंगा में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फाँसी, कारण अज्ञात – पुलिस जांच में जुटी

भाटापारा:भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दतरेंगा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना ग्रामीण थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।ग्रामीण थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



