RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: ट्राइबल गेम्स समापन में मुख्य अतिथि होंगे CM साय; देर रात कोलकाता रवाना, कल झारग्राम में रोड शो और नामांकन

रायपुर, 03 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे करीब एक घंटे तक आयोजित समापन समारोह में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे ऑडिटोरियम से वापस प्रस्थान करेंगे और 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर शाम कोलकाता के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता पहुंचेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रात 11:30 बजे होटल नोवोटेल में विश्राम करेंगे।

4 अप्रैल को झारग्राम में कार्यक्रम

अगले दिन 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम को कोलकाता से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात्रि लगभग 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button