अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार; 3.67 एकड़ में उगाई गई थी अफीम

बलरामपुर : कुसमी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुसमी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और जशपुर जिले के साथ-साथ झारखंड और बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा लगभग 3.67 एकड़ जमीन में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 4344 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इस मामले में कुसमी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



