RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से — 15 बैठकों में बजट, विधेयक और जनहित मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम (बजट) सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी, सोमवार सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव की चर्चा 25 फरवरी को होगी। राज्यपाल के अभिभाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से किया जाएगा।

वित्तीय कार्य और बजट प्रस्तुति

  • वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट
  • 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे प्रस्तुत करेंगे।

बजट भाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन रायपुर एवं आकाशवाणी रायपुर से होगा

  • 26–27 फरवरी : बजट पर सामान्य चर्चा
  • 9–17 मार्च : विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
  • 17 मार्च : विनियोग विधेयक प्रस्तुत
  • 18 मार्च : विनियोग विधेयक पर चर्चा एवं पारित

विधायी कार्य

सत्र में निम्न विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है:

  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता संग्राम विधेयक, 2026
  • छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026

प्रश्न एवं सूचनाएं

सत्र के लिए सदस्यों से कुल 2813 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं:

  • तारांकित प्रश्न – 1437
  • अतारांकित प्रश्न – 1376
  • ध्यानाकर्षण प्रस्ताव – 61
  • नियम 139 के तहत चर्चा हेतु – 1
  • अशासकीय संकल्प – 13
  • शून्यकाल सूचनाएं – 9
  • याचिकाएं – 112

निधन उल्लेख

अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख किया जाएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button