RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भाटापारा में आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 3303 विद्यार्थी होंगे शामिल

भाटापारा:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं। यह परीक्षाएं 13 मार्च 2026 तक संचालित की जाएंगी। भाटापारा ब्लॉक में इस वर्ष कुल 3303 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा सके।परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्रों में पेयजल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेगा।

पहले दिन विद्यार्थियों में उत्साह और हल्की घबराहट दोनों देखने को मिली। अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। अब सभी की नजरें छात्रों के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में उनके भविष्य की दिशा तय करेंगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button