RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार, पास्को सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई

बलरामपुर : कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में तहसील कार्यालय का निलंबित ड्राइवर भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को एक नाबालिक बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुछ समय बाद दोनों नाबालिक लड़कियां स्वयं घर पहुंचीं। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना में उपयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा है कि नाबालिकों के साथ किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button