RO.NO. 01
देश

वैष्णो देवी से दिल्ली-वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेन सर्विस शुरू

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली के त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इस सेवा के तहत नई दिल्ली – माता वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी – कटरा रूट पर विशेष ट्रेनें चलेंगी।

नई दिल्ली – कटरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04081 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।वापसी में यही ट्रेन संख्या 04082 के रूप में 22 फरवरी से 9 मार्च तक रात 9:20 बजे कटरा से नई दिल्ली के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इस सेवा से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी और वे होली के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

वाराणसी – कटरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04603 24 फरवरी से 8 मार्च तक चार फेरे लगाते हुए वाराणसी जंक्शन से कटरा के लिए चलेगी। यह सुबह 5 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। मार्ग में यह प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04604 22 फरवरी से 6 मार्च तक चार फेरे के साथ कटरा से वाराणसी जाएगी। यह शाम 6:15 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के समय बढ़ती भीड़ को कम करना और यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और समय पर यात्रा उपलब्ध कराना है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button