RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

बालोद में 17 साल की लड़की से रेप,शादी का झांसा देकर भगा ले गया,शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

बालोद में 17 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी से लड़की से शादी का वाद किया था। इसके बाद उससे भगा ले गया था। भगा ले जाने के बाद आरोपी ने लड़की से रेप किया था। इधर, इस बात की शिकायत नाबालिग के पिता ने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत की थी। उसे बताया कि रविवार सुबह से उसकी लड़की लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। काफी पता लगाने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी शिकायत पर पुलिस ने लड़की के लापता होने का रिपोर्द दर्ज किया था।

बाद में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। तब पुलिस को पता चला कि लड़की का मुंगेली के रहने वाले लोकेश निषाद से प्रेम प्रसंग है। इस पर पुलिस ने लोकेश के पथरिया इलाके स्थित घर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने पहले लड़ी को छुड़ाया और आरोपी को गिरफ्कार कर लिया था।

इसके बाद लड़की ने पुलिस को बताया कि लोकेश ने उसे शादी करने का वादा किया था। उसने मुझसे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button