मवेशी तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 मवेशी जप्त

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शंकरगढ़ थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 मवेशियों को सुरक्षित रूप से जप्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पैदल मार्ग से मवेशियों को झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और भगवतपुर मोड़ के पास मवेशियों के साथ तस्करों को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मवेशियों को अवैध रूप से झारखंड ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मवेशी तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



