राजिम कुंभ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, रायपुर–राजिम के बीच 2 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

रायपुर | 31 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने बड़ा निर्णय लिया है। 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक रायपुर–राजिम के बीच 02 जोड़ी मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
भारतीय रेल छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं एवं अवसंरचना के उन्नयन के लिए लगातार प्रयासरत है। राजिम में आयोजित होने वाले कुंभ मेला में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा। इन मेमू स्पेशल ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी (पीएच), केंद्री, अभनपुर, मानिकचौरी एवं राजिम स्टेशनों पर दिया गया है।
मेमू कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08755 / 08756) – समय सारणी
- गाड़ी संख्या 08755 (रायपुर–राजिम)
- रायपुर से 11:55 बजे प्रस्थान
- मंदिर हसौद – 12:15
- सीबीडी (पीएच) – 12:24
- केंद्री – 12:34
- अभनपुर – 12:49
- मानिकचौरी – 12:57
- राजिम – 13:20 आगमन
- गाड़ी संख्या 08756 (राजिम–रायपुर)
- राजिम से 14:00 बजे प्रस्थान
- मानिकचौरी – 14:07
- अभनपुर – 14:14
- केंद्री – 14:22
- सीबीडी (पीएच) – 14:31
- मंदिर हसौद – 14:43
- रायपुर – 15:30 आगमन
मेमू कुंभ मेला स्पेशल (गाड़ी संख्या 08757 / 08758) – समय सारणी
- गाड़ी संख्या 08757 (रायपुर–राजिम)
- रायपुर से 14:30 बजे प्रस्थान
- मंदिर हसौद – 14:48
- सीबीडी (पीएच) – 14:49
- केंद्री – 15:09
- अभनपुर – 15:23
- मानिकचौरी – 15:31
- राजिम – 16:00 आगमन
- गाड़ी संख्या 08758 (राजिम–रायपुर)
- राजिम से 20:30 बजे प्रस्थान
- मानिकचौरी – 20:37
- अभनपुर – 20:44
- केंद्री – 20:52
- सीबीडी (पीएच) – 21:00
- मंदिर हसौद – 21:12
- रायपुर – 22:00 आगमन



