छत्तीसगढ़
अलाव ताप रही महिला आग की चपेट में आई, हालत गंभीर

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के पशुपतिपुर गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही 50 वर्षीय महिला अचानक आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



