RO.NO. 01
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर: छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में करेंगी शिरकत

Ro no 03

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार से देश के तीन राज्यों के दौरे पर निकल गई हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यह दौरा 20 से 22 नवंबर, 2025 तक चलेगा और इस दौरान राष्ट्रपति छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

20 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। अगले दिन, 21 नवंबर को वे तेलंगाना के सिंकदराबाद में राष्ट्रपति निलयम और बोलारम में भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगी। भारतीय कला महोत्सव का यह दूसरा संस्करण गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाक और कलात्मक परंपराओं का प्रदर्शन करेगा।

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मुर्मु 22 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांत निलयम में श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में भाग लेंगी।

इस दौरे का उद्देश्य विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक, पारंपरिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और समुदायों के बीच संवाद स्थापित करना है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button