देश

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें लिस्ट…

गुजरात 15 नवम्बर 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इन प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके आलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलनाथ, रघु शर्मा समेत कई नेताओं को इस सूची में जगह मिली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी स्टार प्रचारक होंगे।

देखें सूची –

पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है। चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है। 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

बीजेपी जारी कर चुकी है स्टार प्रचारकों की लिस्ट

इससे पहले गुजरात के लिए बीजेपी ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी शामिल किया गया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button