देश

प्रधानमंत्री ने एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर, उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज भारत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महीने का 9वां दिन होना इसलिए भी विशेष है क्योंकि हमारे शास्त्रों में 9 अंक को शुभ माना गया है और यह नवदुर्गा के नौ रूपों से जुड़ा है, जिनकी नवरात्रि के दौरान पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति की पूजा का भी दिन है।

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 9 दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी और आज देश में संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव के मौके, यह तारीख हमें समानता और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करती है।

हरियाणा को दुनिया को नीति और धर्म का ज्ञान देने वाली महान भूमि बताते हुए श्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस समय कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भी मनाया जा रहा है। उन्होंने गीता की भूमि को नमन किया और हरियाणा के सभी देशभक्त लोगों को बधाई दी। श्री मोदी ने हरियाणा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के मंत्र को अपनाया है, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया है।

हरियाणा के साथ अपने अटूट रिश्ते और लगाव को व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में बनी राज्य सरकार की हर तरफ से प्रशंसा हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश ने देखा है कि सरकार बनने के बाद किस तरह हजारों युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के स्थायी नौकरियां मिली हैं। हरियाणा की महिलाओं को धन्यवाद देते हुए श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने बीमा सखी योजना शुरू की है, जो देश की महिलाओं को रोजगार प्रदान करती है। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button