RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Chhattisgarh: पैर में सूजन आने पर सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती की हुई मौत

रायगढ़07 जुलाई 2024:  रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के बजाए मानो इलाज में लापरवाही परोसा जा रहा है। ऐसा आरोप 8 माह की गर्भवती महिला pregnant woman की मौत के बाद उसके स्वजनो ने लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनी कुर्रे पति चंदन कुर्रे 19 साल लक्ष्मीपुर थाना कोतवाली की रहने वाली है।

मोनी प्रेम प्रसंग के बाद 1 वर्ष पहले चंदन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सुबह ससुराल में हंसी खुशी रह रही थी इस बीच में गर्भवती हो गई। इसके उपरांत आठवें माह में उसके पैर में सूजन आ गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए उसके परियोजना द्वारा उसे उपचार के लिए 2 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए।

यहां उसका उपचार चल रहा था। वही परिजनों ने बताया कि उपचार दौरान डाक्टर ने उसे झटका आने की बात कही गई। इन सभी के बीच 5 जुलाई दोपहर 3:00 बजे के आसपास उसकी मृत्यु हो गई इधर अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल करने लगी। चूंकि मृतिका नवविवाहित के साथ साथ गर्भवती भी थी। जिसमे उसके गर्भ में पल रहे नवजात की भी मृत्यु हो गई। ऐसे में नियमतः नवविवाहिता के प्रकरण में न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाती है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button