Share this
रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एनकाउंटर में चार नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को जिंदा भी पकड़ा है। यह मुठभेड़ गुवा इलाके में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से सारंडा के जंगल में सीआरपीएफ और पुलिस की टीम संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस ऑपरेशन के दौरान सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। खबर लिखने तक चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।