छत्तीसगढ़

बीजापुर के नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था दो लाख का इनाम

राजनांदगांव। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा उक्त नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। पीएलजीए सप्ताह मना रहे नक्सलियों के खिलाफ गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में पीएलजीए सप्ताह के दौरान हिंसक वारदात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान चल रहा है। गश्त के बीच गढ़चिरौली के दरमांचा बेस कैम्प के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महेन्द्र किशतैया के रूप में पुलिस ने शिनाख्ती की। लंबे समय से वह गढ़चिरौली जिले में सक्रिय रहा है। नक्सल संगठन में रहते उसने कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें डकैती, आगजनी तथा अन्य आपराधिक वारदात शामिल है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button