RO.NO. 01
देशअन्य खबरें

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.30 प्रति डॉलर पर

Rupee Vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.30 पर पहुंचा।

खबर में आगे पढ़ें…
रुपये में हुई इतनी बढ़त
डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला


विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के प्रमुख वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर होने से विदेशी कोषों की निकासी के बावजूद रुपये की धारणा को बल मिला।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त के है। रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.32 पर बंद हुआ था।इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.74 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button