36 राज्यों के लिए BJP ने तय किए प्रभारी और सह-प्रभारी, कई दिग्गज नेताओं को मिली नई भूमिका

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को नए सिरे से तय करना है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
नई सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड तथा सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख राज्यों में ये जिम्मेदारियां
उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी को प्रभारी और सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी बनाया गया है।
हरियाणा: स्मृति ईरानी प्रभारी होंगी, जबकि डॉ. भोला सिंह सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
बिहार: हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी होंगे।
राजस्थान: संजय भाटिया को प्रभारी, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चाहल को सह-प्रभारी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश: बिप्लब कुमार देब प्रभारी और रेखा वर्मा सह-प्रभारी होंगी।
झारखंड: गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी हैं।
पंजाब: सतीश पूनिया प्रभारी होंगे। वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर: सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखंड: राम माधव प्रभारी होंगे। अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
तमिलनाडु: राम माधव प्रभारी, जबकि निर्मल कुमार सुराना और डी.के. अरुणा सह-प्रभारी होंगे।
तेलंगाना: सुनील बंसल प्रभारी तथा अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी होंगे।
पश्चिम बंगाल: सुनील बंसल को प्रभारी बनाया गया है। लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी होंगे।
महाराष्ट्र: बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी होंगे।
गुजरात: तरुण चुग प्रभारी बने रहेंगे। अजय महावर और गोमती साय को सह-प्रभारी बनाया गया है।
दिल्ली समेत केंद्र शासित प्रदेशों में भी बदलाव
दिल्ली में विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है, जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोष सह-प्रभारी होंगे। अंडमान-निकोबार में जय प्रकाश, चंडीगढ़ में मनोज तिग्गा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, लद्दाख में राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में जॉर्ज कुरियन को प्रभारी बनाया गया है।
BJP की नई संगठनात्मक सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने 2027 में विधानसभा चुनाव वाले राज्यों समेत देशभर के संगठनात्मक ढांचे में नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की हैं।






