RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

बालिका संप्रेषण गृह से फरार हुई 3 नाबालिग लड़कियां, पुलिस ने नागपुर में पकड़ा

राजनांदगांव 06 जुलाई 2024: बालिका संप्रेषण गृह से भागी 3 नाबालिग लड़कियां नागपुर में पकडी़ गई हैं। पुलिस को यह सफलता महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मिली है। तीनों नाबालिग लड़कियों पर आपराधिक मामले दर्ज है।

बता दें कि राजनांदगांव शहर के बालिका संप्रेक्षण गृह से वार्डन और सुरक्षाकर्मी को बाथरूम में बंदकर तीन बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। ये बालिका संप्रेक्षण गृह से स्कूटी लेकर फरार हो गई थी।

राजनांदगांव के नीलगिरी पार्क स्थित शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह से हत्या और लूट मामले की आरोपी 3 बालिकाएं शुक्रवार देर रात को वार्डन और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर फरार होने में सफल हो गई हैं। पुलिस तीनों फरार बालिकाओं की तलाश में जुटी हुई थी।

राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक का कहना है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि संप्रेक्षण गृह से तीन बालिका वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर फरार हो गई है। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संप्रेक्षण गृह से फरार बालिकाओं ने योजना बद्ध तरीके से वार्डन और सुरक्षाकर्मी को बाथरूम में बंद कर दिया और उनके हाथ से स्कूटी और मुख्य गेट की चॉबी छीन ली। तीनों इसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गईं। वहीं बालिकाओं के फरार होने के बाद हडक़ंप मच गया। वहीं पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों के जरिए उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button