RO.NO. 01
खेलछत्तीसगढ़

नवा रायपुर में जुटेंगे देश-विदेश के 132 गोल्फर, 1 करोड़ की पुरस्कार राशि के लिए होगा मुकाबला

Ro no 03

रायपुर। गोल्फ प्रेमियों के लिए नवा रायपुर में जल्द ही बड़ा खेल आयोजन होने जा रहा है। नवा रायपुर ओपन 2026 में देश-विदेश के 132 पेशेवर गोल्फर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (DP World PGTI) की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर तक फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में खेली जाएगी।

चार दिनों तक चलने वाली इस पेशेवर गोल्फ प्रतियोगिता में खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये की कुल पुरस्कार राशि के लिए मैदान में उतरेंगे। भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी गोल्फरों की मौजूदगी से मुकाबले का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य प्रतियोगिता से पहले ही हो जाएगी। 13 सितंबर को प्रो-एम स्पर्धा और शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 14 सितंबर को खिलाड़ियों के लिए आधिकारिक अभ्यास दौर होगा। इसके बाद 15 सितंबर से मुख्य प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसका समापन 18 सितंबर को होगा।

नवा रायपुर में इस वर्ष डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का यह दूसरा आयोजन है। लगातार बड़े पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी से नवा रायपुर की पहचान देश के प्रमुख गोल्फ आयोजनों के केंद्र के रूप में मजबूत होने की उम्मीद है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button