RO.NO. 01
देश

इंडियन ऑयल ने निकाली 1450 पदों पर बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न रिफाइनरी एवं प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस के 1450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों का NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण (Enrollment) होना अनिवार्य है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों में अप्रेंटिस की नियुक्तियां की जाएंगी।

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन) – 757 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर एवं अटेंडेंट ऑपरेटर-केमिकल प्लांट) – 588 पद
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर एवं स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) – 73 पद
  • सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 30 पद (पानीपत और नई दिल्ली)
  • ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट) – 2 पद

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की खास बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन होगा।

अधिक जानकारी और आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button