छत्तीसगढ़

CG में दो शातिर ठग गिरफ्तार : फोन पे के जरिए खाते से निकाले थे एक लाख रुपए

सरगुजा 11 नवम्बर 2022: पुलिस को दो शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से 16 मई 2022 को अज्ञात नंबर से फोन पे को ओपन कराकर प्रोसेस करने का झांसा दिया गया। जिसके बाद प्रार्थिया के खाते से एक लाख रुपए छल पूर्वक आहरण कर लिया गया था।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में तत्काल जांच शुरु की और पुलिस की एक विशेष टीम देवघर झारखंड के लिए रवाना हुई। जहां पुलिस ने दो आरोपियों को सचिन दास और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर देवघर झारखंड से अंबिकापुर कोतवाली थाने ले आई है। संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button