RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भगत सिंह चौक के नवनिर्माण की घोषणा

भाटापारा। शहीद दिवस (23 मार्च) के अवसर पर सोमवार को बाबा दीप सिंह फाउंडेशन, भाटापारा द्वारा भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु की स्मृति में भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि एवं अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक बलवंत सिंह सलूजा एवं सचिव राजा गुबर की विशेष उपस्थिति रही।

इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ज्ञानी निरंजन सिंह द्वारा अरदास की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित जनों ने शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने भगत सिंह चौक के जर्जर हालत का मुद्दा उठाते हुए इसके नवनिर्माण की मांग रखी। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल सहमति देते हुए घोषणा की कि चौक को नगर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बलवंत सिंह सलूजा, राजा गुबर, अमरजीत सिंह सलूजा, अनिल कुमार छाबड़ा, विजय कुमार आनंद, अमरीक सिंह, राजपाल, सतीश राजपाल, मनजीत सिंह छाबड़ा, सौरभ आनंद, अमन चावला, राजा चावला, प्रेम सेठी, गुरमीत कुमार गुबर, हरप्रीत सलूजा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

साथ ही सिंधी समाज के प्रमुखों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं पार्षदों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अमरजीत सिंह सलूजा ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button