छत्तीसगढ़

प्रदेश में इस बार होगी कड़ाके की ठंड, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे…

रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। सर्द हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदल ​दिया है। सुबह सुबह की तेज ठंड हवा बर्फानी वाली ठंड का एहसास दिलाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान का पारा और गिरेगा। वहीं बता दें कि अभी ठंड ने पूरी तरह से अपना यहां असर नहीं दिखाया है।बीते 24 घंटों का तापमानबीपी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में शुष्क रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं रायपुर, दुर्ग समेत बस्तर और बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है।

ठंड के कारण ग्रामीण इलाकों में पूरी घाटी कोहरे से ढक जाती है। मानों कि बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया हो। कोहरे के हटते ही सुंदर घाटी दिखने लगती है। वहीं शाम होते ही गुलाबी ठंड सिहरन पैदा करती है।प्रदेश में रात और सुबह के समय में ठंड लगने की वजह से अब शहर में गर्म कपड़ों के स्टॉल लगाना शुरू हो हुई है। गर्म कपड़ों के स्टाइल सजने लगी है। ठंड के मौसम आते ही गर्म कपड़ों में अब खरीदी पर 20% की छूट भी दी जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों पर गर्म कपड़ों की स्टाल लगने लगे हैं।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button