छत्तीसगढ़
शासकीय स्टॉपर चोरी के मामले में ट्रेलर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने 2 स्टॉपर सहित वाहन किया जब्त

बलरामपुर : बलरामपुर में शासकीय संपत्ति की चोरी का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-343 पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया है, जिस पर शासकीय स्टॉपर चोरी करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेलर में शासकीय स्टॉपर लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान यातायात पुलिस ने डूमरखी ढाबा के पास वाहन को रोककर जांच की, जिसमें ट्रेलर से दो शासकीय स्टॉपर बरामद किए गए।
पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि चोरी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं और स्टॉपर कहां ले जाए जा रहे थे।




