RO.NO. 01
दुर्घटनाभाटापारा

रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर ने यात्री बस को मारी टक्कर; 6 से अधिक मौतों की आशंका

भाटापारा/सिमगा:- रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर ट्रेलर और यात्री बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को उच्च उपचार के लिए रायपुर रेफर किए जाने की भी जानकारी मिल रही है।

बताया जा रहा है कि हादसा दरचूरा के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही यात्री बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों व घायलों की पहचान की जा रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button