देश

भारत जोड़ो यात्रा का आज 49वां दिन

तेलंगाना 29 अक्टूबर 2022: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 49वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धरमपुर से आज की पदयात्रा शुरू की है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ उज्जैन की बेटी नूरी खान भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उनका पैर चोटिल हो गया और नाखून भी निकल गया लेकिन वे पांचवे राज्य में लगातार पदयात्रा कर रही हैं।

इस यात्रा में मध्य प्रदेश से 6 नेता-नेत्री शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यात्रा तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थलों, मस्जिदों और मंदिरों का दौरा कर वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा का तेलंगाना चरण आरंभ करने से पहले राहुल ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button