RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

बीजापुर में बड़ी सफलता : 05 लाख के इनामी 04 माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक और प्रचार सामग्री बरामद

बीजापुर। जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। DRG बीजापुर, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 एवं केरिपु 229 की संयुक्त कार्यवाही में कुल 05 लाख रुपये के इनामी 04 माओवादी पकड़े गए। इनमें 03 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी 07 सितंबर 2025 को पुतकेल–पोलमपल्ली क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक, बिजली का तार, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बैटरी, जमीन खोदने के औजार एवं प्रतिबंधित संगठन के शासन विरोधी प्रचार-प्रसार की सामग्री भी बरामद की।

गिरफ्तार माओवादी आरोपियों के नाम एवं इनाम राशि इस प्रकार है –

हेमला भारती ऊर्फ जोगी (प्लाटून नंबर 10 पार्टी सदस्य) – 2 लाख

जोगी मिडियम (पीएलजीए सदस्य) – 1 लाख

देवा हेमला (पीएलजीए सदस्य) – 1 लाख

डोडी हीरे ऊर्फ शांति (जगरगुंडा-बासागुड़ा एलओएस सदस्य) – 1 लाख

पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button