RO.NO. 13129/116
बड़ी खबरदेश

असम में बाढ़ से हालात भयावह, 6 और लोगों की गई जान, अब तक 26 की मौत, 15 जिलों के 1.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

सम में बाढ़ की स्थिति अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। 15 जिलों के 1.61 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से 6 और लोगों की मौत हो गई है। करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन में तीन नाबालिगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, हैलाकांडी जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

बाढ़ की वजह से करीमगंज में हालात भयावह हैं। पुलिस अधीक्षक, पार्थ प्रोतिम दास ने बताया कि बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। एएसडीएमए की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, करीमगंज, नागांव और नलबाड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 1,05,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीमगंज बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां 95,300 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद नागांव में करीब 5,000 लोग प्रभावित हुए हैं और धेमाजी में 3,600 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। एएसडीएमए ने बताया कि फिलहाल 309 गांव पानी में डूबे हुए हैं और राज्यभर में 1,005.7 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षतिग्रस्त हो गया है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button