छत्तीसगढ़

बिलासपुर :-पागल कुत्ते का आंतक, 10 से अधिक बच्चों को काटा, तीन अस्पताल में भर्ती….

बिलासपुर देवरीखुर्द क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। सफेद खदान के सतबहनिया दाई मंदिर के पास रहने वाले लगभग दस बच्चों को इस कुत्ते ने काट लिया। इसमें गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं शिकायत के बाद सुबह नगर निगम की कुत्ता पकड़ने वाले टीम ने पागल कुत्ते का पकड़ लिया है।

देवरीखुद के वार्ड 43 के सफेद खदान क्षेत्र में एक कुत्ता हिंसक हो गया। छोटे से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों को काटने के लिए दौड़ाने लगा। बड़े तो इस कुत्ते के काटने से जैसे-तैसे बच गए। लेकिन छोटे बच्चे इस कुत्ते का सामना नहीं कर पाए। ऐसे में कुत्ते ने एक-एक करके छह छोटे बच्चों को बुरी तरह से काट लिया। इसमे एक बच्चे के चेहरे को बहुत ही बूरी तरह काटा है। वही अन्य बच्चों को पैर, हाथ में काट लिया। गंभीर हुए तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाने में सफल हो गए। इसके बाद कुत्ता देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया और सुबह मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को काट लिया। इससे परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी वार्ड की पार्षद लक्ष्मी यादव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। जब आयुक्त ने निगम के कुत्ता पकड़ने वाला टीम को तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने का निर्देश दिया। कुत्ता पकड़ने वाली टीम सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button