छत्तीसगढ़

कांग्रेस की तीसरी सूची पर इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर! कट गया रायपुर संभाग के 5 और विधायकों की टिकट

रायपुर: CG Congress 3rd List 2023 PDF कांग्रेस ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट आते ही गणित लगाना शुरू हो जाता है कि किसको टिकट मिला और किसका टिकट कटा। कांग्रेस ने पहले 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था और दूसरी सूची में 53 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। 83 प्रत्याशियों में पार्टी ने 18 विधायकों की टिकट काटी है और 24 नए चेहरों को मौका दिया है। जबकि अभी भी 6 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।दरसअल कांग्रेस ने रायपुर उत्तर, सिहावा, सरायपाली, महासमुंद, धमतरी, कसडोल और बिलाईगढ़ सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

कांग्रेस की मानें तो जल्द ही इन सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन सूत्रों के हवाले मिली जानकारी कुछ और ही बयां करती है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक सीट पर कई दावेदार हैं, जो चुनाव जीताने का दमखम रखते हैं। तो दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि पार्टी को इन सीटों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं।लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार पार्टी 6 में से 5 विधायकों की टिकट काटने के फिराक में है। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक रायपुर संभाग से हैं। यानि कांग्रेस अब रायपुर उत्तर, सिहावा, सरायपाली, महासमुंद, धमतरी और कसडोल के विधायकों की टिकट काटने वाली है। अब देखना होगा कि कांग्रेस अपनी तीसरी सूची में कितने नए चेहरों पर दांव खेलती है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button