मक्का में दिख रहा गर्मी का कहर, 90 भारतीयों समेत 900 ने गंवाई जान

Share this

ई दिल्ली:दुनिया में गर्मी का कहर काफी बढ़ता जा रहा है। मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए लाखों हज यात्री इकट्ठा हुए हैं। इस बीच हज से कई यात्रियों की मरने की खबर सामने आई है।

बता दें कि गर्मी के कारण लगभग 900 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है और 1400 हज यात्री लापता हैं। अरब अधिकारियों के अनुसार, लू से मरने वालों में 600 अकेले मिस्रवासी हैं और 90 भारतीय भी शामिल है। जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। एक राजनयिक ने बताया है कि इन सभी यात्रियों की मौत भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण हुई हैं।

वहीं एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है। अपने देशों की प्रतिक्रियाओं का समन्वय कर रहे दो अरब राजनयिकों ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। राजनयिकों में से एक ने कहा, “उनमें से सभी लोगों की मौत गर्मी के कारण हुई है” एक को छोड़कर जो मामूली भीड़ में कुचलने के दौरान हुई है।

कुल आंकड़ा मक्का के अल-मुआइसेम इलाके में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है। राजनयिकों ने कहा कि कम से कम 60 जॉर्डनवासी भी मारे गए, जो अम्मान द्वारा मंगलवार को पहले दी गई 41 की आधिकारिक संख्या से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गर्मी के कारण लगभग 900 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें 90 भारतीय शामिल है। राजनयिकों ने कहा कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक, अल-मुआइसेम के मुर्दाघर में कुल संख्या 900 थी।

Related Posts