RO.NO. 01
भाटापारा

रामजी आस्था का पर्व: अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण

भाटापारा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। आगामी रामलीला आयोजन को लेकर उन्होंने मंच, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा इंतज़ाम और भीड़ प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया।

समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष शर्मा ने अधिकारियों और आयोजन समिति से चर्चा कर कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या कमी का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए।

 उन्होंने कहा—
“रामलीला हमारे गौरवशाली धर्म, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। इसका भव्य और सुरक्षित आयोजन करना हमारा दायित्व है, ताकि हर श्रद्धालु और नगरवासी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ इस दिव्य आयोजन का आनंद ले सके।”
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति मनीष मिश्रा, पार्षद सतीश साहू, भुवन सिंह ठाकुर, ठाकुर राम साहू, गोपी ध्रुव, आयोजन समिति से संदीप मोनू मल, देवनारायण शर्मा, बजरंग लाल चौरसिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान, इंजीनियर कमलेश साहू, पूर्णेन्दु त्रिवेदी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगरवासियों में उमंग और उत्साह
रामलीला के ऐतिहासिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव और उल्लास से इस आस्था के पर्व में शामिल होंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button