RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भिलाई-अहिवारा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने पति-पत्नी को रौंदा

भिलाई। छत्तीसगढ़ बीते कुछ दिनों से हादक हासों में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अहिवारा का है। यहां एक दम्पती मॉर्निंग वॉक पर निकला था । इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की सुचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर चालक एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली लगाकर ले जा रहा था, तभी एक ट्राली खुल गई और पति-पत्नी उसके चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button