RO.NO. 01
बड़ी खबरछत्तीसगढ़

लिपिक गिरफ्तार हुआ 3 करोड़ के गबन मामले में

गरियाबंद 29 मई 2024: मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में किए गए 3 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के गबन के मामले में आरोपी बनाए गए 11 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी है. मामले में गत दिवस स्वास्थ्य विभाग के पूर्व लिपिक वीरेंद्र भंडारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में वेतन के विभिन्न लाभांश के नाम पर जिला कोषालय से मिलीभगत कर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक की राशि निकाली गई थी. इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के उपरांत अपना प्रतिवेदन मैनपुर थाना में प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग की थी.

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button