RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री जब्त, जानिए पूरा मामला…

भानुप्रतापपुर/कांकेर. छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही प्रशासन और चुनाव आयोग सक्रिय हो गई है. दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में आज जांच दल ने बिना अनुमति परिवहन कर रहे भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त किया है. बताया जा रहा कि यह प्रचार सामग्री अंतागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रमदेव उसेंडी की थी. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रचार सामग्री अंतागढ़ से पखांजूर ले जाई जा रही थी, जो अंतागढ़ विधानसभा प्रत्याशी विक्रमदेव उसेंडी की थी. जांच दल ने वाहन की अनुमति एवं सामग्री की रसीद नहीं होना पाया. इसके चलते बिना अनुमति परिवहन कर रहे भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त कर दुर्गूकोंदल थाना लाया गया. यह कार्रवाई FST की टीम प्रमुख SP कोसरे खंड शिक्षा अधिकारी ने की.

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button