छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल आज राजनांदगांव में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

राजनांदगांव 23 नवम्बर 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 नवंबर को सुबह 10.00 बजे राजनांदगांव में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और उसके बाद वहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगेे, इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे से राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसंवाद कक्ष का उद्घाटन और कुंजबिहारी कॉलोनी स्थित कृष्णकुंज का निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button