RO.NO. 01
देश

TMC में टूट के कयास तेज, कई सांसदों के BJP से संपर्क की खबरें आईं सामने

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर कथित असंतोष और टूट की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लोकसभा में पार्टी के कई सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं।

जानकारी के अनुसार, 29 सांसदों वाली TMC में से करीब 12 सांसदों के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा है, जबकि 5 से 6 अन्य सांसदों के साथ भी बातचीत जारी रहने की बात कही जा रही है। अगर ये राजनीतिक हलचल वास्तविकता में बदलती है, तो यह ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संभावित दल-बदल को लेकर दल-बदल कानून (Anti-Defection Law) से बचने की रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है। इसके तहत सांसदों के एक बड़े समूह को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है, ताकि कानूनी अड़चनों से बचा जा सके।

इधर, राजनीतिक हलचल के बीच TMC नेतृत्व ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और पार्टी में किसी भी तरह की टूट रोकने के लिए डैमेज कंट्रोल की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो TMC और न ही BJP की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button