RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कुरुद में किसान मिलन समारोह का आयोजन, सोनालिका इंटरनेशनल महामाया एग्रो मनाएगा 12वीं वर्षगांठ

कुरुद  | कुरुद सोनालिका इंटरनेशनल महामाया एग्रो के 12वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर किसान मिलन समारोह का आयोजन 15 सितम्बर 2025, दिन सोमवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से पुराना मंडी प्रांगण कुरुद में आयोजित होगा।

समारोह में किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायिका कंचन जोशी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।
कार्यक्रम के आयोजक निरंजन सिन्हा जी हैं। साथ ही संयोजन में सत्यप्रकाश सिन्हा व विकास सिन्हा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

महामाया एग्रो, जो पिछले 12 वर्षों से किसानों की सेवा में तत्पर है, इस अवसर पर किसानों के लिए सेल, सर्विस और रिपेयर से जुड़ी विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध कराएगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button