देशबड़ी खबर

मोदी कैबिनेट में मिला सात महिलाओं को मंत्री पद, जानिए वो कौन धुरंधर महिलाएं हैं, जिनके हाथों में होगी देश की बागडोर

नई दिल्लीमोदी कैबिनेट18वीं लोकसभा में बीते रविवार को गठित हुए एनडीए सरकार के तहत नई मंत्रिपरिषद में सात महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें दो को कैबिनेट मंत्री की भूमिका मिली है। नरेंद्र मोदी की पिछली मंत्रीपरिषद, जो कि 5 जून को भंग हो गई थी, उसमें कुल दस महिलाएं मंत्री थीं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार इस बार की गठित मंत्री परिषद से बाहर किए गए लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​राज्य मंत्री भारती पवार, साध्वी निरंजन ज्योति, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी और प्रतिमा भौमिक शामिल हैं।वहीं नई सरकार में शामिल की गई महिला मंत्रियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमुबेन बंभानिया और अपना दल सांसद अनुप्रिया पटेल का नाम शामिल है।

मोदी कैबिनेट में मिला सात महिलाओं को मंत्री पद, जानिए वो कौन धुरंधर महिलाएं हैं, जिनके हाथों में होगी देश की बागडोर

सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है, जबकि अन्य पांच महिलाओं को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी मंत्री परिषद में शामिल स्मृति ईरानी और भारती पवार क्रमशः उत्तर प्रदेश के अमेठी और महाराष्ट्र के डंडोरी में अपनी सीटें हार गए हैं। वहीं ज्योति, जरदोश, मीनाक्षी लेखी और प्रतिमा भौमिक को इस बाक भाजपा ने चुनावी मैदान में नहीं उतारा था यानी उनका टिकच काट दिया गया था।

वहीं अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, और अनुप्रिया पटेल, जिन्होंने हाल ही में चुनाव जीता था। उनको मोदी की नई मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।इस साल लोकसभा चुनाव में कुल 74 महिलाओं ने जीत हासिल की, जो 2019 में निर्वाचित 78 से थोड़ी कम है। नरेंद्र मोदी ने अपने 71 मंत्रिपरिषद के साथ रविवार को शपथ ली, जिससे दो पूर्ण कार्यकाल के बाद एक नई गठबंधन सरकार की शुरुआत हुई, जहां भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत था।

2014 में मोदी के पहले कार्यकाल में आठ महिला मंत्री थीं। उनके दूसरे कार्यकाल में छह महिलाओं ने शपथ ली और 17वीं लोकसभा के अंत तक दस महिला मंत्री थीं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button