RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

रामपुर में सड़क हादसा: बोलेरो-बाइक की टक्कर, दो घायल

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। गुरुकुलम स्कूल के पास सोमवार को एक बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बोलेरो चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवक चांदो थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button