RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

रितेश श्रीवास्तव बनाए गए भाजपा जिला मंत्री — संगठन ने जताया भरोसा, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बलौदाबाजार  : दिनांक 5 मई 2026 को जिला भाजपा कार्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के अनुमोदन उपरांत, जिला कोर ग्रुप के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव द्वारा रितेश श्रीवास्तव को जिला मंत्री दायित्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

इस नियुक्ति की घोषणा जिला कार्यसमिति बैठक पश्चात जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से की, जिससे संगठन में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं पूर्व विधायक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने रितेश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

रितेश श्रीवास्तव को संगठन विस्तार, जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

जिला भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि श्री श्रीवास्तव अपनी निष्ठा, समर्पण एवं कार्यक्षमता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे, पूर्व में भी वे पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभा चुके है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button