देश
RAILWAY JOB 2026: रेलवे में 6,557 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Railway Job 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6,242 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल):- भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या इंस्ट्रुमेंटेशन विषय में बीएससी।
- या संबंधित शाखा में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा इंजीनियरिंग डिग्री।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/एसएसएलसी उत्तीर्ण।
- संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अनिवार्य।
- संबंधित ट्रेडों में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर, ब्लैकस्मिथ आदि शामिल हैं।
आयु सीमा
- टेक्नीशियन ग्रेड-I: 18 से 33 वर्ष।
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
वेतन
- टेक्नीशियन ग्रेड-I: ₹29,200 प्रति माह (प्रारंभिक वेतन)
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 प्रति माह (प्रारंभिक वेतन)
ऐसे करें आवेदन
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- “Create Account” पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
- लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।



