RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CG : लोक सेवा आयोग की बैठक सम्पन्न, शिक्षा मंत्री की स्वीकृति से जारी हुए पदोन्नति आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर में आयोजित पदोन्नति समिति की बैठक में व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठकों को प्राचार्य (टी संवर्ग), उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। बैठक उपरांत कुल 1335 पदोन्नति आदेश जारी किए गए, जिन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की स्वीकृति प्राप्त हुई।

काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पदस्थापना की स्थिति इस प्रकार रही—कुल पदोन्नत प्राचार्यों में से 1222 शिक्षकों ने संस्था चयन कर अपनी पदस्थापना सुनिश्चित की। वहीं 113 मामलों में भिन्न स्थितियां रहीं: 20 पदोन्नत शिक्षक काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे, 20 ने पदोन्नति लेने से इंकार किया, 2 ने विद्यालय चयन से इंकार किया तथा 91 सेवानिवृत्त, मृत, निलंबित एवं अन्य श्रेणी में रहे।

अंततः 1222 व्याख्याताओं, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठकों को प्राचार्य (टी संवर्ग) के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किए गए।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि इस प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साय सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ है। काउंसिलिंग स्थल पर पात्र कर्मचारियों ने स्वयं संस्थान का चयन किया और सहमति प्रदान करने के उपरांत पदस्थापना आदेश जारी किए गए।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button