RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी में पद से इस्तीफे का सिलसिला जारी,

बलरामपुर: जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंदरूनी कलह तेज होती नजर आ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे पार्टी संगठन में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, तीन जिला सचिव और पांच मंडल अध्यक्षों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला सचिव पद से गौर विश्वास, प्रदीप खेस और मनोज दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम इस्तीफा भेजा है। वहीं बरदर, डवरा, महराजगंज, दलधोवा और पस्ता मंडल के मंडल अध्यक्षों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि इस्तीफे से जुड़े पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने अपने पत्र में संगठन के भीतर कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

एक साथ कई पदाधिकारियों के इस्तीफे से जिला कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ पदाधिकारी वर्तमान जिला अध्यक्ष और संगठन की कार्यप्रणाली से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने पद छोड़ने का फैसला लिया है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button