छत्तीसगढ़

21 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 44 डिग्री से ज्यादा बढ़ने की संभावना

रायपुर 29 मई 2024:   देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं। शुरुआत में जहाँ पारा 40 से 42 डिग्री के करीब था तो वही आज का पूर्वानुमान चिंताजनक हैं। बताया जा रहा हैं कि राज्य एक 21 जिलों में आज का तापमान 44 डिग्री या उससे ज्यादा होगा।

मौसम विभाग ने इस नौतपे और बढ़ती गर्मीं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में जहां धुप का प्रकोप होगा तो रात में उमस की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।

बताया गया हैं कि 30 मई तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है। वही 28-31 मई तक छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button