RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कार्ड धारकों के लिए खुश-खबरी:राशन कार्ड पर इस महीने 150 किलो फ्री चावल

रायपुर 2 नवंबर 2022: राजधानी समेत राज्यभर के लोगों को नवंबर में इतना चावल मिलेगा जितना उन्हें कोरोना या लॉकडाउन में भी नहीं मिला है। इस महीने 1 नवंबर से बीपीएल परिवारों को सदस्यों के अनुसार 45 से 135 किलो और प्राथमिकता राशन कार्ड वालों को 15 से 150 किलो तक चावल मिलेगा वो भी निशुल्क। पिछले महीने तक बीपीएल परिवारों को 1 रुपए और एपीएल वालों को 10 रुपए किलो में चावल खरीदना पड़ा था।

लॉकडाउन और कोरोना में किसी भी परिवार को 85 किलो से ज्यादा चावल एक साथ नहीं मिल पाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों को अक्टूबर से दिसंबर तक अतिरिक्त चावल फ्री बांटने का फैसला किया था। यह चावल अक्टूबर से बंटना था, लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से छत्तीसगढ़ में अक्टूबर में चावल नहीं बंट पाया। राज्य सरकार को अब केंद्र सरकार से अक्टूबर-नवंबर दोनों महीने के चावल का आवंटन एक साथ मिल गया है।

इस वजह से केंद्र सरकार का अतिरिक्त चावल राशन कार्ड के अनुसार 5 से 50 किलो तक बंटेगा। राज्य सरकार के कोटे से बंटने वाले चावल में इसी चावल के साथ मिलाने के बाद प्रति राशन कार्ड वालों को 15 से 150 किलो तक मिलेगा। दो महीने का अतिरिक्त चावल और इस महीने का चावल एक साथ बंटने की वजह से मात्रा बढ़ गई है। दिसंबर में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लोगों को फ्री में चावल दिया जाएगा।

ज्यादा चावल इसलिए माॅनिटरिंग भी तगड़ी

इस महीने बड़ी मात्रा में एक साथ चावल मिलने से खाद्य विभाग की परेशानी बढ़ी है। आशंका है कि कुछ दुकानों से गोलमाल हो सकता है। राशन दुकान वाले अक्टूबर का अतिरिक्त चावल नहीं बाटेंगे। इससे पहले भी अतिरिक्त चावल बांटने को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। इस मामले में करीब आधा दर्जन राशन दुकानदारों को नोटिस भी जारी की गई थी।

इसलिए वार्डों में जाकर इस बात की सूचना दी जाएगी कि लोगों को इस महीने कितना चावल मिलेगा। सभी राशन दुकानदारों से कहा गया है कि वे अपनी-अपनी दुकानों को बाहर सूचना चस्पा करें कि किस राशन कार्ड वालों को कितना चावल मिलेगा। लोगों से भी अपील की गई है कि पूरी मात्रा में चावल लेने के बाद ही मशीन पर अंगूठा लगाएं।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button