RO.NO. 01
भाटापारा

पिकनिक मनाने जा रहे परिवार की पिकअप डोंगरीडीह के पास पलटी, एक की मौत, 17 घायल — 5 गंभीरों को सिम्स बिलासपुर रिफर

Ro no 03

भाटापारा/बलौदाबाजार ग्राम भोथीडीह (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के 30 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए तुरतुरिया कसडोल जा रहे थे। यह परिवार पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 AW 4726 (चालक साखन कुमार साहू, निवासी ठाकुर देवा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) में सवार था।

रविवार को यात्रा के दौरान डोंगरीडीह थाना लवन के पास अचानक पिकअप के पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक का नाम राम प्रसाद कैवर्त्य पिता रामलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी।

गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।

रिफर किए गए घायलों के नाम इस प्रकार हैं —

  1. कु. प्रिया कैवर्त, पिता जोहित लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी
  2. खिलेश, पिता परमेश्वर कैवर्त, उम्र 10 माह, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी
  3. त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तूरी
  4. गंगा कैवर्त, पति परमेश्वर कैवर्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी तरौद थाना अकलतरा
  5. नितेश कैवर्त, पिता अंगद कैवर्त, उम्र 26 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

घटना की जानकारी मिलते ही थाना लवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button